रायपुर-नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर अपनी नौकरी बचाने के लिए पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे B.Ed अभ्यर्थी सहायक शिक्षको ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर लेकर जल सत्याग्रह किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, वे अपनी मांगों को लेकर अटल हैंऔर सरकार तक ये संदेश देना चाहते हैं कि सुशासन में हमारी नौकरी भी बचा ली जाए और समायोजन किया जाए..। इससे पहले अभ्यर्थी सामूहिक मुंडन के अलावा हवन, इच्छा-मृत्यु की मांग, के साथ तेलीबांधा तालाब की सफाई कर ये प्रदर्शनकारी अपना विरोध जता चुके हैं..।
प्रदर्शनकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले जाकर उनसे मिलने की भी कोशिश कर चुके है लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसे में सोमवार को सांकेतिक जल समाधि लेकर प्रदर्शन किया गया।
आपको बता दे की बीएड सहायक शिक्षकों ने 14 दिसंबर को अंबिकापुर से रायपुर तक पैदल अनुनय यात्रा शुरू की थी यात्रा रायपुर पहुंचने के बाद 19 दिसंबर से धरने में बदल गई..। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को अपनी पीड़ा सुनाने के लिए पत्र भी भेजे और 22 दिसंबर को धरना स्थल में ही ब्लड डोनेशन कैंप रक्तदान कर सरकार तक यह संदेश पहुंचाया कि वे समाज और देश की भलाई के लिए समर्पित हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
26 दिसंबर- आंदोलन में बैठे सहायक शिक्षकों ने अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान खींचने के लिए सामूहिक मुंडन कराया। पुरुषों के साथ महिला टीचर्स ने भी अपने बाल कटवाए। कहा, ये केवल बालों का त्याग नहीं बल्कि उनके भविष्य की पीड़ा और न्याय की आवाज है

