Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छ.ग,के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव:गृह विभाग ने 44 IPS अफसरों का...

छ.ग,के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव:गृह विभाग ने 44 IPS अफसरों का किया तबादला,संतोष सिंह रायपुर के नए SP

विधानसभा के बजट सत्र से ठीक कुछ घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है।गृह विभाग ने 44 IPS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। 2011 बैच के IPS संतोष सिंह अब रायपुर के नए SP होंगे, इससे पहले वे बिलासपुर के SP थे। इनकी जगह रजनेश सिंह बिलासपुर पुलिस अधीक्षक होंगे।वहीं,डेपुटेशन पर केंद्र से लौटेअमरेश मिश्रा का रायपुर रेंज का महानिरीक्षक बनाया गया है।

मौजूदा सरकार ने जिन अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है,वे पिछली सरकार में पूरी तरह साइडलाइन थे, जबकि यही अफसर 2018 से पहले मेन स्ट्रीम में थे। इसके साथ ही दागी अफसरों को फ्रंटलाइन से हटाकर बैकफुट पर कर दिया गया है। इनमें ऐसे अफसर शामिल हैं जो पिछली सरकार में अहम पदों पर थे, लेकिन विवाद में भी रहे।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक महानिरीक्षक स्तर के 10 अधिकारियों का भी प्रभार बदला है।अमरेश मिश्रा जहां रायपुर के नए IG बनाए गए हैं, वहीं, 2004 बैच के संजीव शुक्ला अब बिलासपुर IG होंगे। इससे पहले अजय कुमार यादव के पास ये जिम्मेदारी थी, उन्हें पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटैच किया गया है।

25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए

अफसर का नाम (बैच) नई पदस्थापना पिछली पदस्थापना
संतोष कुमार सिंह (2011) SP, रायपुर SP, बिलासपुर
इंदिरा कल्याण एलेसेला (2011) SP, कांकेर SP, सूरजपुर
प्रशांत कुमार ठाकुर (2011) कमांडेंट, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर SP, धमतरी
अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011) SP (ATS), रायपुर कमांडेंट, 9वीं वाहिनी दंतेवाड़ा
आशुतोष सिंह (2012) SP, महासमुंद SP, सारंगढ़-बिलाईगढ़
विवेक शुक्ला (2012) SP, जांजगीर-चांपा राज्यपाल के परिसहाय
शशि मोहन सिंह (2012) SP, जशपुर कमांडेंट, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर
विजय अग्रवाल (2012) SP, सरगुजा SP, जांजगीर-चांपा
रामकृष्ण साहू (2012) SP, बेमेतरा कमांडेंट, 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा
जितेंद्र शुक्ला (2013) SP, दुर्ग SP, कोरबा
दिव्यांग पटेल (2014) SP, रायगढ़ SP, कांकेर
शलभ कुमार सिन्हा (2014) SP, जगदलपुर AIG, पुलिस मुख्यालय
चंद्रमोहन सिंह (2014) SP, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर SP, मुंगेली
भावना गुप्ता (2014) SP, GPM SP, बेमेतरा
सूरज सिंह (2015) SP, कोरिया कमांडेंट, 4थी बटालियन छसबल, माना रायपुर
सिद्धार्थ तिवारी (2015) SP, कोरबा SP, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
त्रिलोक बंसल (2015) SP, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई SP, कोरिया
सुनील शर्मा (2017) AIG, पुलिस मुख्यालय SP, सरगुजा
जितेंद्र कुमार यादव (2018) SP, बीजापुर SP, बालोद
आंजनेय वार्ष्णेय (2018) SP, धमतरी SP, बीजापुर
अंकिता शर्मा (2018) SP, सक्ती SP, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
पुष्कर शर्मा (2018) SP, सारंगढ़-बिलाईगढ़ SP, नारायणपुर
योगेश पटेल (2018) कमांडेंट, 4थी बटालियन छसबल, माना रायपुर SP, GPM
प्रभात कुमार (2019) SP, नारायणपुर ASP, सुकमा
रजनेश सिंह SP, बिलासपुर AIG, पुलिस मुख्यालय
धर्मेंद्र सिंह छवई AIG, पुलिस मुख्यालय SP, महासमुंद
सरजूराम (रापुसे) SP, बालोद कमांडेंट, 22वीं वाहिनी कांकेर
सदानंद कुमार (2010) SP, बलौदाबाजार SP, रायगढ़
गिरिजाशंकर जायसवाल (2010) SP, मुंगेली AIG, DIG कार्यालय कांकेर
एमआर अहिरे (2010) SP, सूरजपुर SP, सक्ती
2004 बैच के IPS संजीव शुक्ला को बिलासपुर रेंज का IG बनाया गया है।
2004 बैच के IPS संजीव शुक्ला को बिलासपुर रेंज का IG बनाया गया है।

सीनियर अफसरों के प्रभार बदले

अफसर का नाम (बैच) नई पदस्थापना पिछली पदस्थापना
डॉ आनंद छाबड़ा (2001) IG, पुलिस मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक
रतनलाल डांगी (2003) निदेशक, राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी IG, रायपुर रेंज (केवल जिला)
अजय कुमार यादव IG, पुलिस मुख्यालय IG, बिलासपुर
बद्री नारायण मीणा (2004) IG, पुलिस मुख्यालय IG, दुर्ग
संजीव शुक्ला (2004) IG, बिलासपुर IG, पुलिस मुख्यालय
अमरेश मिश्रा (2005) IG, रायपुर रेंज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
शेख आरिफ हुसैन (2005) IG, छसबल सरगुजा (उत्तर क्षेत्र) IG, रायपुर रेंज
बी एस ध्रुव (2006) DIG, छसबल (PHQ) रायपुर DIG, छसबल जगदलपुर
रामगोपाल प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग SP, दुर्ग
दीपक कुमार झा प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव SP, बलौदाबाजार
बालाजी राव सोमावर (2007) DIG, पुलिस मुख्यालय DIG, कांकेर
पारुल माथुर (2008) DIG, पुलिस मुख्यालय DIG, छसबल सरगुजा
के एल ध्रुव (2008) DIG, कांकेर रेंज DIG (|ऑपरेशन) पुलिस मुख्यालय

एक कमान के नीचे राज्य सशस्त्र बल

बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले के साथ ही बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात राज्य सशस्त्र बलों को एक कमान के नीचे लाकर DIG पदस्थ किया गया है। अब तक सभी बटालियन IG बस्तर रेंज के अधीन रही हैं। बस्तर में इस समय एक दर्जन राज्य बल की बटालियन तैनात हैं।

ATS में SP की पोस्टिंग
रायपुर में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड में एसपी की पोस्टिंग की गई है। रमन सरकार में बनी ATS का एक नोटिफाइड थाना भी है। इसकी कमान जांच में माहिर एसपी अजातशत्रु बहादुर सिंह को दी गई है। उन्होंने राजधानी में SSP रहते कई उलझे मामलों की जांच की है। बिलासपुर में पत्रकार हत्याकांड और साल 2016-17 के अश्लील सीडी कांड के अपराधियों को दिल्ली से पकड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments