Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़आज मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा मुनाफा

आज मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा मुनाफा

आज 17 दिसंबर का राशिफल
मेष –आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात के लिए झूठा साबित किया जा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। धन संबंधित काम को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए समस्याओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों के लटकने की संभावना है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है, उन्हें किसी बड़े नेता से भी मिलने का मौका मिलेगा। संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान कोई स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की भी तैयारी कर सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना सकते हैं।
कर्क –आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। दीर्घकालीन योजना को गति मिलेगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। पिताजी को आपके किसी किए गए काम पर गर्व होगा। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments