Friday, February 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है...

मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 7 दिसंबर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनकी अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
वृषभ –आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील चल रही थी, तो उसके भी लटकने की संभावना है। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर टेंशन में रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता होगी। आपको धर्म-कर्म के कार्यों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।
मिथुन-आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आज नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपके कुछ खर्च आपको परेशान करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में कोई बदलाव करना आपको नुकसान दे सकता है। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बिजनेस में तरक्की करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। करियर को लेकर भी आपको कोई टेंशन नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी काफी मुश्किलें कम होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments