Friday, February 27, 2026
Homeशिक्षाजे.बी.स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव:विधायक ने कहा.सफलता के लिए शिक्षा...

जे.बी.स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव:विधायक ने कहा.सफलता के लिए शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी

अपने बच्चों की शानदार प्रस्तुति देख पेरेंट्स हुए गदगद.

बच्चों ने योगा डांस कर योग मुद्राओं का किया शानदार प्रदर्शन.

तिल्दा नेवरा जे.बी. स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।क्षेत्रीय विधायक टंक राम वर्मा के मुख्य अतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में DIG पारुल माथुर,भाजपा नेता राम पंजवानी,अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, कांग्रेसी नेता राम गिडलानी विशेषअतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। इस मौके पर स्कूल के 650 बच्चों के द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने  अपनी प्रस्तुति में भारत की समृद्ध संस्कृति और आज की आधुनिकता पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में योगा डांस के माध्यम से योग मुद्राओं का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।योग डांस में विद्यार्थियों ने योग की एक कठिन मुद्रा से दूसरी मुद्रा में सहजता से परिवर्तन किया और अपने लचीलेपन, शारीरिक संतुलन को जब नियंत्रण किया तो दर्शकों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियो से उनका उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि डीआईजी पारुल माथुर ने संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन ने जब मुझे कार्यक्रम में में शामिल होने  के लिए आमंत्रित किया तो मैंने आमंत्रण को स्वीकार तो कर लिया लेकिन ये नही सोचा था कि तिल्दा नेवरा में भी ऐसा बेहतरीन स्कुल संचालित है।उन्होंने कहा कि तिल्दा जैसे छोटे सुदूर क्षेत्र में ऐसे विद्यालय का संचालन होना सच में एक बड़ी बात है।यहां के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जिस प्रकार संस्कार दिए जा रहे हैं.उनकी झलक मुझे बच्चों के साथ बातचीत में साफ तौर पर दिखाई दी,इसके अलावा हर मामले में यह स्कुल बड़े शहरो में संचालित स्कूलों से किसी तरह कम नहीं है। उन्होंने विद्यालय भवन, उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, शांत वातावरण, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की शिक्षण पद्धति, छात्रों के प्रदर्शन और स्कुल द्वारा उन्हें दिए जा रहे संस्कारों की प्रशंसा करते हुए स्कुल प्रबंधन को बधाई देते हुए यह पढने वाले बचचो के उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते शुभकामनाए दी ।

मुख्य अतिथि विधायक टंक राम वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सफलता के लिए शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी है। शिक्षा से जीवन में काम के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा इंसान शैतान के परिवार में और बुरा इंसान देव के परिवार में पैदा हो सकता है लेकिन शिक्षा और संस्कार से उसका जीवन किसी भी दिशा में परिवर्तित हो सकता है l उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मै यहाँ आयोजित वार्षिकोत्सव में एक समाज सेवक के रूप में शामिल हुआ था,अब मुझे सेवा के लिए आप लोगो ने विधायक चुनकर विधान सभा में भेजा है,मुझे विद्यालय परिवार ने  याद किया इसके लिए आभार व्यक्त करता हूँ lऔर मै क्षेत्रवासियोंको  विश्वास दिलाता हू कि क्षेत्र के विकास के लिए पुर्णतः संकल्पित होकर काम करुगा और हर दुखसुख में हमेशा साथ रहुगा।इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथो प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

कक्षा आठवीं से बाहरवीं तक अकादमिक उपलब्धि हासिल करने वालों को नकद पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। बोर्ड परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ को क्रमश;11000 एवं 5100 का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।जे’बी पैट्रान क्लब के घनश्याम अग्रवाल, मनोज जैन, अशोक वाधवानी,अनिल अग्रवाल, डॉ डेविड मार्टिन, महेश अग्रवाल एवं जे बी सोसाइटी ने मिलकर ‘एक लाख दस हजार रूपए की पुरुस्कार राशी बच्चों को प्रदान की गई lइस मौके पर जे.बी सोसाइटी चेयरमैन उमेश अग्रवाल,जे.बी स्कुल के डायरेक्टर श्रीकांत अग्रवाल, प्रधानाचार्या .ममता ऐरी एवं प्रमोदा परीदा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष भागबली साहू,उद्योगपति घनश्याम अग्रवाल, तिल्दा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में  बच्चो के पेरेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम  में विद्यार्थियों की माताएं उत्सुकता के साथ अधिकतम संख्या में शामिल हुईं।और बच्चो को समर्थन देते हुए प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments