Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़राइस मिलर्स के गोदाम में छापा:टैक्स चोरी और बिलिंग में अनियमितता को...

राइस मिलर्स के गोदाम में छापा:टैक्स चोरी और बिलिंग में अनियमितता को लेकर कार्रवाई,

 राजिम स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने  राजिम के पास स्थित एक राइस मिल पर छापा मारा, जहां पान मसाला (गुटखा) निर्माण की अवैध गतिविधियां सामने आई हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि राइस मिल की आड़ में अवैध गुटखा निर्माण किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई राजिम के पास कुर्रा से लगे सोने सिली मार्ग पर स्थित एक राइस मिल में की गई है। GST टीम को मौके पर पान मसाला बनाने की मिक्चर मशीनें और भारी मात्रा में पाउच सामग्री मिली है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पान मसाला किस ब्रांड के नाम से बनाया और पैक किया जा रहा था।

GST अधिकारियों की टीम ने गोदाम में मौजूद दस्तावेजों और स्टॉक की गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान गुटखा निर्माण की 9 मशीनें जब्त की गई हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां बिना किसी वैध लाइसेंस और टैक्स भुगतान के गुटखा का निर्माण किया जा रहा था। गोदाम संचालक विक्की साधवानी से टीम पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments