तिल्दा नेवरा -अमेरिका-इजराइल–ईरान युद्ध की खबरों के बीच पेट्रोल–डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते चलते पेट्रोल पंपों पेट्रोल की मांग बढ़ गई है . किसान ट्रैक्टर, ड्रम और कैन लेकर डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं. हालांकि स्पष्ट तौर पर कहा जा रहा है कि तेल की कोई कमी नही है .बावजूद कई लोग गाड़ियों के साथ-साथ ड्रम, कैन और गैलन लेकर डीजल-पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध की खबरों का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखाई देने लगा है। इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर फैल रही चर्चाओं और अफवाहों ने अजीब सा माहौल बना दिया है।.लोगो को इस बात का डर है की युद्ध के चलते तेल जल्द खत्म हो जाएगा,इसी कारण लोग गाड़ियों के साथ-साथ ड्रम, कैन और गैलन लेकर डीजल-पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं.हालात ऐसे बन गए हैं कि सामान्य दिनों में शांत दिखने वाले पेट्रोल पंपों पर अचानक पेट्रोल की मांग बढ़ कई है लोगो में जल्द से जल्द तेल भरवाने की होड़ सी लगी हुई है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इज़राइल और ईरान के बीच तनाव और सैन्य कार्रवाई की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इन खबरों के प्रसारण के बाद आम लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि अगर युद्ध लंबा खिंच गया तो पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.इसी आशंका और अफवाह के चलते लोग पहले से ही तेल जमा करने की कोशिश में जुट गए हैं. लोग अपनी मोटरसाइकिल, कार और ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर न केवल अपनी गाडियों की टंकिया फूल करा रहे है बल्कि प्लास्टिक के कैन, ड्रम औरगैलन लेकर भी पहुंचे, ताकि ज्यादा से ज्यादा डीजल-पेट्रोल भरवाकर घर में स्टॉक कर सकें. जबकि किसी पेट्रोल पंपपर तेल कोई कमी नही है ना ही पेट्रोल कमी होने की दूर दूर तक सम्भावना है ..

