छत्तीसगढ़

खरोरा में लड़कों ने बीच सड़क केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया;बिलासपुर में रईसजादों ने NH जाम कर कारों पर की स्टंटबाजी,,

तिल्दा -बिलासपुर-सड़क पर केक काटने और हुड़दंग करने वालों पर हाईकोर्ट द्वरा,पुलिस को दिए गए कड़ी कार्रवाई के निर्देश के बाद भी इस तरह की घटनाऐ लगातार बढती जा रही है..

तिल्दा-खरोरा में कुछ लड़कों ने नेशनल हाईवे पर जमकर हुड़दंगई करते हुए हाईवे को हाईजैक कर लिया.बीच सड़क पर कार को खड़ी कर केक काटा फिर एक लड़का पटाखे को हाथ में लेकर जानलेवा स्टंट करते रहा। इस पूरी मस्ती का वीडियो युवकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया. जो अब वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है।

इस मामले में युवकों के खिलाफ कोई शिकायत की नहीं की गई है। - Dainik Bhaskar

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वकॉर नाम के युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा है.. जिसमें 5 से 6 युवक नेशनल हाईवे पर खड़े होकर हुड़दंगाई कर रहे हैं .इस दौरान उनकी कार बीच सड़क में खड़ी हुई है. वह सड़क पर खड़े होकर केक काट रहे हैं. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे ट्रक वालों को देखकर लड़के हुटिंग कर रहे हैं . इस पूरे वीडियो में सभी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक युवक जानलेवा स्टंट करता भी नजर आ रहा है। उसने अपने एक हाथ में पटाखे की जलती हुई लड़ कों  पकड़ लिया है। फिर उसे लेकर तेजी से नेशनल हाईवे में दौड़ रहा है । इस लापरवाही पूरक स्टंट से युवक की जान भी खतरे में है .इसके अलावा आसपास आगजनी की घटना की भी आशंका है .बावजूद लड़का बिना भय के तेज दौड़ रहा है ..फिलहाल इस मामले में युवकों के खिलाफ कोई शिकायत की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।ना ही पुलिस ने अपनी तरफ से कोई कार्यवाही की पुष्टि की है।

बता दे कि दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मस्तूरी के एक कारोबारी के फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे रसूखदारों के गाड़ियों के काफिले ने बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया.कार में सवार बदमाशों ने रील बनाने के लिए NH पर . फिल्मी स्टाइल पर नेशनल हाईवे पर कारों का काफिला लगाकर स्टंटबाजी भी की । जिसमें लड़के चलती कार की खिड़की पर बैठकर फोन चलाते दिखे। इस बीच पीछे चल रही गाड़ियों के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दे दी।

हाईवे पर रईसजादों की 15-20 कार एक साथ चल रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी गाड़ियों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी 18 लडको को पकड़ लिया है।जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।  एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पुलिस ने सभी कार को जब्त किया है। साथ ही कार सवार 18 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

हाई कोर्ट के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.बावजूद बदमाशों और रईसजादों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है । बुधवार की रात बिलासपुर और गुरुवार की शाम खरोरा NH पर हुई घटनाएं इसका उदाहरण है ..इस घटनाओ से साबित होता है  कि ऐसे लोगो को पुलिस का  कोई डर-भय नहीं है। वीसीएन टाइम्स की रिपोर्ट

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button