Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में अलका लांबा ने ली महिला कांग्रेस की बैठक:कहा- महिला आरक्षण...

रायपुर में अलका लांबा ने ली महिला कांग्रेस की बैठक:कहा- महिला आरक्षण अब भी आधा-अधूरा है; राजीव भवन में हुआ भव्य स्वागत

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा पहली बार आज 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं। वो महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव और न्याय यात्रा के लिए रिचार्ज करेंगी। अलका लांबा राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगी। दोनों दिनों तक अलका अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

अलका लांबा के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। खासतौर पर महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की वर्षा की।

अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली।
अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती, भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा को महिला आरक्षण पर निर्णय लेने में 10 साल लग गए, लेकिन वह भी आधा-अधूरा है।

लांबा ने कहा कि हमें महिला शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर खोखले वादे नहीं बल्कि उन पर अमल चाहिए। हमें देश की आधी आबादी के लिए उसका अधिकार चाहिए, अब हमें संपूर्ण नारी न्याय चाहिए। महिलाओं को आर्थिक संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय का हक मिलने तक ‘नारी न्याय’ की लड़ाई ‘न्याय का हक’ मिलने तक जारी रहेगी।

29 जनवरी को धमतरी में महिला सम्मेलन

महिला कांग्रेस 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें अलका लांबा भी शामिल होंगी। वे लोकसभा चुनाव के लिए महिला कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगी।

राजीव भवन में अलका लांबा के सामने सुआ नृत्य के प्रस्तुति दी गई
राजीव भवन में अलका लांबा के सामने सुआ नृत्य के प्रस्तुति दी गई

26-27 जनवरी को भी हुई मैराथन बैठक

रायपुर में कांग्रेस की 26 और 27 जनवरी को मैराथन बैठक हुई। लोकसभा प्रत्याशी चयन स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने ये बैठक ली। रजनी पाटिल ने 11 लोकसभा सीटों को लेकर बैठक की। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों सहित कुल 20 लोगों की टीम तैयार की गई है।

रजनी पाटिल ने इन नेताओं से इनके क्षेत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिम्मेदारी मिलने के बाद पाटिल का यह पहला दौरा था। वहीं, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पार्टी नेताओं के साथ मंथन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments