Friday, March 6, 2026
Homeछत्तीसगढ़अक्षर के कैच, बुमराह-हार्दिक के वो 2 ओवर, संजू की हिटिंग... भारत...

अक्षर के कैच, बुमराह-हार्दिक के वो 2 ओवर, संजू की हिटिंग… भारत ने इंग्लैंड का सपना यूं किया चकनाचूर

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. भारतीय टीम की सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर जीत में संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षरपटेल और जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही. भारत को न्यूजीलैंड संग फाइनल खेलना है.

खेल डेस्क -भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई, भारत 253/7 भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है। जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था।

ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड हैं, टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में 260 रन बनाए थे।

254 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 68 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए थे। वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन), जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) और हार्दिक पंड्या ने फिल सॉल्ट (5 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे जैकब बेथेल ने एक छोर से पारी संभाले रही। उन्होंने 48 बॉल पर 105 रन बनाए। बेथेल ने 3 अहम साझेदारियां की। उन्होंने टॉम बैंटन के साथ चौथे विकेट के लिए 10 बॉल पर 31 रन, विल जैक्स के साथ 5वें विकेट के लिए 39 बॉल पर 77 और सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 27 बॉल पर 50 रन की साझेदारी की। लेकिन, 20वें ओवर की पहली बॉल पर रनआउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम हार गई।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments