छत्तीसगढ़

पुलिस के चंगुल में लुटेरी दुल्हन गैंग; गहने लेकर थी फरार, हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में लुटेरी दुल्हन गैंग ने 3 लाख रुपए की ठगी की। इसके बाद दुल्हन बिना सुहागरात मनाए 70 हजार के जेवर लेकर भाग गई। ये गिरोह ओवरएज या जिन लड़कों की शादी नहीं होती थी, उन्हें टारगेट करता था। पुलिस ने बंटी-बबली समेत 4 आरोपियों को पकड़ा है। मामला बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी का है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शादी में बड़ी चालाकी से फर्जी परिजन और फर्जी रिश्तेदार भी बुलाए, जिससे दूल्हे और उसके परिजनों को शक नहीं हुआ। इससे बंटी-बबली गिरोह ठगी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गया।

महासमुंद के युवक से ठगी के बाद लुटेरी दुल्हन तोहफे और जेवर लेकर फरार (फाइल फोटो)

दरअसल, 35 साल के जोगीदादर को गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश के बारे में पता चला कि वह शादी कराते हैं। राकेश से संपर्क करने पर उसने शादी के लिए लड़की होने की बात कही। 3 लाख रुपए में शादी कराने की डील हुई।

इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी राकेश ने 30 साल की ममता नाम की लड़की का रिश्ता लेकर आया। राकेश ने जोगीदादर को बताया कि लड़की ओडिशा की रहने वाली है। शादी ओडिशा में ही जाकर करनी होगी।

इसके बाद 25 फरवरी 2024 को ओडिशा के सुहेला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में ममता और जोगीदादर की राति-रिवाज से शादी कराई गई। शादी के बाद ममता दूल्हे के घर दुल्हन बनकर आई। एक से दो दिन घर में रुकी और मौका पाकर शादी में मिले गिफ्ट, सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गई।

जोगीदार के मुताबिक शादी में करीब 70 हजार के तोहफे मिले थे। जोगीदादर ने ममता की तलाश करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। दुल्हन का भी नंबर बंद था। उसने मैरिज ब्यूरो वाले राकेश से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन ही नहीं लगा।

पीड़ित जोगीदादर को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने भंवरपुर चौकी में शिकायत की। पुलिस ने FIR के बाद आरोपियों की तलाश तेज की। इसी बीच जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ओडिशा में छिपे हुए हैं। इसके बाद टीम ने संभावित जगहों पर छापेमारी की।

पुलिस ने मास्टरमांइड समेत ठगी करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मास्टरमांइड समेत ठगी करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने नक्सल इलाके से आरोपियों को पकड़ा

इस दौरान पुलिस ने केस के मास्टरमाइंड गुप्ता सुनानी और फर्जी दुल्हन ममता को नक्सल प्रभावित इलाके खपराकोल बलांगिर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का माल जब्त कर लिया है। इसके अलावा ठगी में आरोपियों का साथ देने वाले गोरखनाथ और सुदामा पटेल को भी गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button