Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़ACB ने लेखापाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा:दिव्यांग शिक्षक से पोस्टिंग के...

ACB ने लेखापाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा:दिव्यांग शिक्षक से पोस्टिंग के लिए मांगे 30 हजार,

कोंडागांव

कोंडागांव जिले में जगदलपुर ACB ने लेखापाल अरुण सेठिया को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दृष्टिबाधित दिव्यांग टीचर से अच्छी जगह पोस्टिंग के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की।

पीड़ित दिव्यांग दिलीप कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया ने पोस्टिंग के लिए 30 हजार रुपए मांगे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान होकर जगदलपुर ACB में शिकायत की।

दिव्यांग दिलीप कुमार ने बताया कि स्पेशल एजुकेट का फॉर्म अक्टूबर में निकला था, दिसंबर में साक्षात्कार हुआ, जिसमें टीचर पद पर मेरा चयन हुआ। लेखापाल कोंडागांव जिले में पदस्थापना के लिए मुझसे रिश्वत की मांग करने लगे।

समग्र शिक्षा का यह विभाग दिव्यांगों के लिए काम करता है। मैं भी दिव्यांग हूं, पैसे मांगे जाने पर मुझे चिंताजनक बात लगी। जिससे प्रताड़ित होकर जगदलपुर ACB में शिकायत दर्ज कराई।

एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में विशेष दल गठित कर कार्रवाई की गई है। शिकायत के बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments