Sunday, April 6, 2025
Homeछत्तीसगढ़रायपुर के कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी:बुर्का पहनकर दुकान में...

रायपुर के कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी:बुर्का पहनकर दुकान में घुसा चोर, लॉकर तोड़कर कैश निकाला, फिर छत के रास्ते भाग निकला

रायपुर के एक कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोर रात में बुर्का पहनकर दुकान में घुसा था। इस दौरान उसने कुछ कर्मचारियों से बातचीत भी की, फिर शोरूम बंद होने का इंतजार किया। शोरूम बंद होने के बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंडरी के श्री शिवम शोरूम में चोरी की वारदात हुई है। चोरी की वारदात 31 मार्च की दरमियानी रात को हुई। चोर रात करीब साढ़े 9 बजे घुसा, लेकिन बाहर नहीं निकला। वहीं दुकान में छिपा रहा।

इस दौरान चोर पर किसी कर्मचारी की भी नजर नहीं पड़ी। रात में जब कर्मचारी शॉप को बंद कर चले गए, तो वह कैश काउंटर के पास पहुंचा। उसने वहां लगे दो लॉकर तोड़कर करीब 30 लाख रुपए चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया।

फिलहाल इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के साथ सिविल पुलिस की टीम कर रही है।आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments