देश विदेश

मेरी उमर के बेरोजगारों…’, बेरोजगारी पर युवाओं को धमाकेदार गाना वायरल

अक्सर लोग बेरोजगारी जैसे मुद्दे को सरकार के सामने नाराजगी के साथ उठाते हैं. लेकिन कुछ युवाओं ने इसी के लिए मजेदार रास्ता अपनाया. उन्होंने एक गाने के जरिए बेरोजगारों की व्यथा के इस तरह गाई कि वायरल हो गए.

देश और दुनिया में बेरोजगारी एक ऐसा मुद्दा है जो कभी खत्म ही नहीं होता. चाय की दुकानों और नुक्कड़ों पर ये हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है. वहीं इसको..लेकर अक्सर मीम भी खूब वायरल होते हैं. इसी तरह हाल में कुछ युवाओं ने बेरोजगारी पर एक मजेदार वीडियो बनाया जिससे वे सोशल मीडिया पर छा गए हैं.

दरअसल, सबसे पहले बिहार के भागलपुर के रहने वाले यूट्यूबर आदर्श आनंद ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो बनाया था जिसमे उन्होंने ऋषि कपूर के मशहूर गाने ‘मेरीउमर के नौजवानों’ को रिमिक्स किया है. वहीं अब इस गानें पर कुछ युवकों का नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह गाना कर्ज फिल्म के गाने ऊं शांति की धुन पर है …

इसमें कुछ लड़के किसी म्यूजिक बैंड की तरह खड़े हैं. एक के हाथ में गिटार है तो एक के पास ड्रम की तरह सजी स्टील की बाल्टियां. वहीं किसी ने कंघी को माइक बनाया हुआ है. सबकी आँखों पर रंगीन चश्मे हैं और वे किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म कर रहे हैं. उनमें से एक गाना शुरू करता है- ‘हे क्या तुमने कभी कोई फॉर्म.फिल किया? रेलवे को चार सौ एक्स्ट्रा दिया, मैंने भी दिया. ला… ला… ला… मेरी उमर के बेरोजगारों जाति धर्म के चश्मे उतारो.  देखो ये कमिशन, दे रहे हैं हमको टेंशन. यूपीएसएससी, एसएससी, रेलवे हर कोई खेलता है छात्रों से खेल वे, लेते नहीं हैं एग्जाम यूंहीं साल हमारे बर्बाद करते.’

इस वीडियो के जरिए कुल मिलाकर मजेदार तरीके से बेरोजगार युवाओं की व्यथा सुनाने की कोशिश की गई है.  एक ओर जहां लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं वहीं इस पर राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है. किसी ने मजे लेते हुए कहा- हम भी बेरोजगार हैं इनके दर्द को समझ सकते हैं. वहीं किसी और ने कहा- कमाल हो गया.. छा गए भाई लोग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button