छत्तीसगढ़

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और कार की टक्कर में दो जिंदा जले,तीन घायल..कार जलकर हुई खाक.

जगदलपुर-छत्तीसगढ़ के बस्तर के नेशनल हाइवे 63 पर कार और बोलोरो की टक्कर में 2 युवक जिन्दा जल गए..किलेपाल के पास हुए इस भीषण सड़क हादसा में  पुरी कार जलकर राख हो गई लोगो ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटे इतनी बढ़ चुकी थी कि दोनों को निकल नही पाए.मामला कोड़ेनार थाना शेत्र का है.घटना का एक दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है .दोनों वाहनों टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि. टक्कर होते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई. तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. जिन्हें डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है का र सवार दोनों युवक गीदम के रहने वाले थेl जो रात कोड़ेनार के पास ढाबा में खाना खाने जा रहे थे इसी बीच  जगदलपुर  से तेज रफ्तार आ रही बोलोरो से कार की आमने सामने टक्कर हो गई . और इस खौफनाक दुर्घटना में कार में सवार दोनों लोग अंदर ही फंसकर जिंदा जल गए. उनके शव पहचान में नहीं आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कार की पिछली सीट पर बैठा एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहा. लेकिन आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर और एक अन्य युवक को अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिला. जबकि बोलोरो में आग लगाने के बाद भी सवार दोनों लोगो को बाहर निकल लिया गया,घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है ,

बस्तर एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि ​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी. ​पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button