छत्तीसगढ़

PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया अभिवादन, रात्रिभोज की मेज पर दिखा ऐसा नजारा

लोकसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्यकारी मंत्रिमंडल के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट कर रात्रिभोज की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भोज को संबोधित किया। इस दौरान सभी नेता डाइनिंग हॉल में बैठे थे। फोटो में दिख रहा है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मू के सामने बैठे हैं।

इसके अलावा, दिन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति मोदी ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button