छत्तीसगढ़

आज 12 जुलाई का राशिफल: वृषभ, कर्क और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

मेष –मेष राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने कामों में ढील नहीं देनी है, नहीं तो इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। यदि आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपके रिश्तों में कुछ खटास पैदा हो सकती है। आपको कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है।
वृषभ –वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं और आपकी इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के भी मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। आप व्यवसाय में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे लोगों की इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको कोई सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।
कर्क –कर्क राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर सावधान रहें और यदि आपका कोई लेनदेन लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button