Friday, February 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़आज शाम भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम,व बहन सुभद्रा, रथ में विराजमान होकर...

आज शाम भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम,व बहन सुभद्रा, रथ में विराजमान होकर करेगे शहर भ्रमण..

तिल्दा नेवरा..तिल्दा नेवरा शहर में आज धूमधाम से रथ यात्रा मनाया जा रही है, शाम को नेवरा स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकलेगी।शहर भ्रमण के बाद यात्रा नेवरा भगवान के मौसी घर पहुचेगी.

आज सुबह जगन्नाथ मंदिर में नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ जी का ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कराया गया और पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजन कर श्रृंगार किया गया। शाम को मंदिर से सजे हुए रथ में भगवान जगन्नाथ के साथ उनके बड़े भाई बलराम वह बहन सुभद्रा विराजमान होकर शहर के भ्रमण को निकलेगी।

रथ के आगे आगे भगवान का स्वागत करते हुए भजन मंडली चलेगी रथ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह फूलों से स्वागत करने के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा आरती भी उतर जाएगी. रथ को भक्ति रस से खींचेंगे। जगन्नाथ मंदिर गांधी चौक से शुरू होकर रथ यात्रा अग्रसेन चौक गुरु नानक चौक सिंधी कैंप होते हुए स्टेशन चौक दुर्गा मंदिर होकर नेवर रवाना होगी और मौसी के घर पहुंच कर रथ यात्रा का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments