Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सिंह, कन्या और मकर राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानें...

सिंह, कन्या और मकर राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानें बाकी राशियों का हाल

आज 02 सितंबर 2024 का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है और आपको बिजनेस में लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने नहीं देना है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें आपको अपने सामानों पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात शुरू हो सकती है।किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई डील फाइनल होने से आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आप अपने काम से अधिकारियों को खुश रखेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंद भरा समय व्यतीत करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई भी फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। बिजनेस में आप यदि कोई जोखिम उठाएंगे, तो इससे बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
कर्क-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने में संयम बनाए रखें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपके अधिकारी भी शाबाशी देंगे। अपनी किसी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार देने से बचें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments