छत्तीसगढ़ के मुंगेली में ACB ने किसान से एक लाख रिश्वत लेते पटवारी और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। जमीन का सीमांकन करने के एवज में 5 लाख रुपए डिमांड की थी। फिर 4 लाख में सौदा हुआ। अब मामले में RI की भूमिका की जांच की जा रही है।
1 लाख रिश्वत लेते पटवारी और असिस्टेंट पकड़ाए
छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। रायपुर पुलिस गुरुवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले ढाई हजार से अधिक लोगों उठाकर पुलिस लाइन लेकर आई। ज्यादातर लोग दूसरे राज्य के रहने वाले हैं।
रायपुर में 2500 बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन, 224 पर एक्शन
रायपुर के रिंग रोड पर ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 कारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कार सर्विस लेन के पास नाले में जा गिरी। कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है।
रायपुर में स्कॉर्पियो ने 2 कारों को मारी टक्कर..
छत्तीसगढ़ जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया है। इसमें प्रमोद दुबे, किरणमयी नायक, एजाज ढेबर की तस्वीरें हैं। दूसरी तरफ उनके उन परिजनों की तस्वीर भी शामिल की गई है, जिन्हें इस चुनाव में उतारा गया है। इसके अलावा दोनों ही पार्टियों ने अलग-अलग मुद्दों पर कई पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। चुनावी माहौल में दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट की जंग छिड़ चुकी है।
भाजपा ने ढेबर, प्रमोद दुबे की तस्वीरें जारी की
वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर अंबिकापुर में कार्यालय खोलकर सरगुजा के निवेशकों को राशि डबल करने का झांसा देकर करीब 17 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में पहली गिरफ्तारी पुलिस ने की है। पुलिस ने कंपनी के जोनल मैनेजर की झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है।
चिटफंड कंपनी ने की 17 करोड़ की ठगी, मैनेजर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के लिए साल 2025 भी 2024 की तरह नक्सली मोर्चे पर काफी कारगर साबित हो रहा है. लोन वर्राटू और पुलिस के अभियान के कारण हार्डकोर नक्सली जंगलों से निकलकर सरेंडर कर रहे हैं. इसी कड़ी में सुकमा पुलिस के सामने 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इन नक्सलियों पर सरकार ने लाखों रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.
सुकमा में 52 लाख के इनामी नक्सलियों का सरेंडर,
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा हाई है. कांग्रेस और भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. इस बीच राजनीतिक दलों में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल मचा हुआ है. धमतरी के नगरी स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की है.
धमतरी के नगरी भाजपा कार्यालय में हंगामा
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यहां के जाने-माने खेल विशेषज्ञ राहुल पांडे को गुजरात खेल प्राधिकरण (SAG) द्वारा खेल और व्यायाम विज्ञान के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण भूमिका में, राहुल गुजरात में खेल विज्ञान और एथलीट विकास को नई दिशा देंगे।
छत्तीसगढ़ के राहुल पांडे बने गुजरात खेल प्राधिकरण में हेड
बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का मामला बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से आया है. इस घटना ने अभिभावकों, छात्रों और प्रशासन में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
स्कूल के बाथरूम में लगा सीसीटीवी कैमरा,
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 1 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में कुल 4,191 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 16 गोल्ड, 18 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा.
1 फरवरी को IGKV का 10वां दीक्षांत समारोह

