Homeछत्तीसगढ़गौ सम्मान आह्वान अभियान की तिल्दा में अहम बैठक आज, 17 दिसंबर...

गौ सम्मान आह्वान अभियान की तिल्दा में अहम बैठक आज, 17 दिसंबर के आयोजन की बनेगी रणनीति

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध सहित 34 सूत्रीय मांगों को लेकर जुटेंगे गौ सेवक और सनातनी..
तिल्दा नेवरा। गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन को लेकर देशभर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत तिल्दा-नेवरा में आज विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। अभियान के आगामी तीसरे चरण में 17 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित गौ सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रभारी भरत महाराज 29 नवंबर को तिल्दा-नेवरा पहुंच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंधी कैंप स्थित झूलेलाल मंदिर में शाम 7 बजे इस विशेष बैठक का आयोजन होगा। इसमें तिल्दा तहसील के प्रबुद्ध नागरिकों, मातृशक्ति, गौ सेवकों, गौ भक्तों, भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के अनुयायियों सहित विभिन्न धर्मप्रेमियों और सनातन समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अभियान से जुड़े लोगों का लक्ष्य 17 दिसंबर को रायपुर के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान में आयोजित होने वाले गौ सम्मान दिवस में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। आयोजकों ने इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 5 लाख लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है।

34 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी अभियान
गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत देशभर में 34 सूत्रीय मांगों को लेकर जनजागरण किया जा रहा है। इनमें भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, अलग गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना करने तथा गौवंश पालकों को प्रत्येक गौवंश के लिए 2100 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
अभियान को लेकर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। बैठक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने और 17 दिसंबर के प्रस्तावित आयोजन की तैयारियों को गति देने की दिशा में चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments