Homeछत्तीसगढ़सोनतरा में अदाणी फाउंडेशन की स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल, एक ही...

सोनतरा में अदाणी फाउंडेशन की स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल, एक ही छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर

332 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क परामर्श के साथ दवाइयों का भी वितरण

तिल्दा-खरोरा। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। तिल्दा के सोनतरा गांव में आयोजित मेगा मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर में 332 ग्रामीणों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का लाभ मिला। खास बात यह रही कि हड्डी रोग से लेकर स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग और पेट संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक एक ही स्थान पर उपलब्ध रहे। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर की सीएसआर पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मेगा मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला के अंतर्गत ग्राम सोनतरा में इस विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं उपचार प्राप्त किया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच श्रीमती सुनंदा समीर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री समीर वर्मा, पंच श्री मंतराम बांधे, श्रीमती सती, पूर्व सरपंच श्री परसराम वर्मा, ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

एक शिविर में छह विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं

स्वास्थ्य शिविर में ऑर्थोपेडिक, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एमडी मेडिसिन तथा नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उनकी बीमारियों के अनुरूप उचित परामर्श और चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लिया। किसी ने आंखों की परेशानी दिखाई तो किसी ने हड्डियों के दर्द, महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों की बीमारियों और पाचन संबंधी समस्याओं का विशेषज्ञों से परामर्श लिया। कई ग्रामीणों के लिए यह पहली बार था, जब उन्हें अपने ही गांव के समीप विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं प्राप्त हुईं।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शिविर न केवल जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक भी बनाते हैं।

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर की सीएसआर पहल के अंतर्गत प्लांट परिक्षेत्र के गांवों में लगातार मेगा मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके निवास के आसपास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है।

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए सराहना की। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंचना अक्सर मुश्किल होता है। ऐसे में गांव में ही जांच, परामर्श और निःशुल्क दवाइयां मिलना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सोनतरा का यह शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सार्थक पहल बनकर सामने आया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments