फैमिली संग पहुंचे श्रद्धालु घाटो पर, दिखा अनुशासन
तिल्दा नेवरा । लोकआस्था, श्रद्धा और अटूट विश्वास का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने तिल्दा बस्ती के बन्नू बाई तालाब के घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।श्रद्धालुओं ने घाटों पर कच्चे दूध और गंगाजल से अर्घ्य अर्पित किया वहीं जिन व्रतियों की मन्नत पूरी हो गई है, उन्होंने छठी मैया से अंतिम सांस तक पूजा करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. इससे पहले सत्यवृत्तियों ने सोमवार को हस्तचलगामी सूर्य को अर्ध दिया था।

छठ पर्व के अंतिम दिन सोमवार तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक पूजा सामग्री, फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद से सजे दउरे लेकर घाटों पर पहुंचे। उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सभी ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।
इस अनुष्ठान के साथ ही खरना के बाद शुरू हुआ लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हुआ। सूर्यदेव को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने पारण किया तथा परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद ग्रहण कर पर्व का समापन किया। इस मौके पर महिलाएं “उगा उगा हो सुरुज देवा, भइल अरगा के बैर.. जैसे पारंपरिक गीतों पर सुर मिलाती रही ।भजनों और गीतों के बीच श्रद्धालु भाव विभोर होकर छठ मैया की आराधना की. इस दौरान पहली किरण के साथ ही पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
छठ महापर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संयम, पवित्रता, त्याग और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व लोकआस्था और भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ों को दर्शाता है।
भाजपा के जिला मंत्री विकास कोटवानी ने छठ महापर्व के समापन पर तालाब पहुंचकर शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। प्रकृति को समर्पित इस पावन पर्व में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं और उनके परिवारों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यश रानी सोरभ जैन ने भी सूर्य को अर्घ्य देने तालाब पहुची और छठी मैया की आराधना की और सुख-समृद्धि की की मंगलकामना करते हुए व्रती महिलाओ सहित सभी श्रधालुओ को शुभ कामनाए दी..और फल वितरण किया

