Homeछत्तीसगढ़पत्नी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति का फूटा...

पत्नी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति का फूटा गुस्सा, डंडे से पीटकर 15 वर्षीय किशोर की हत्या

बलरामपुर में सनसनीखेज वारदात, पत्नी की हालत भी गंभीर; मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर में अपनी पत्नी के साथ 15 वर्षीय नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने अपना आपा खो दिया और दोनों पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में किशोर और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आया था किशोर

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डीपाडीह जम्होर में गजेंद्र पैकरा के घर दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए 15 वर्षीय किशोर अपनी मां के साथ पहुंचा था। बताया जा रहा है कि 4 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे गजेंद्र पैकरा घर लौटा। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी और किशोर को घर के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

यह दृश्य देखकर वह आक्रोशित हो गया और डंडे से दोनों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में किशोर ने तोड़ा दम

शंकरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराए गए किशोर ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंबिकापुर से मर्ग डायरी संबंधित थाना पुलिस को भेजे जाने की प्रक्रिया के बीच मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments