Homeछत्तीसगढ़भीषण सड़क हादसा एक ही गांव के 6 लोगों की मौत;...

भीषण सड़क हादसा एक ही गांव के 6 लोगों की मौत; रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर  NH-28 में देर रात भीषण हादसा  हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर और वैन की आमने-सामने टक्कर हो जिसमे 6 लोगो की मौत हो  गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि हाटा-पिपराइच NH-28 मार्ग पर थरुआडीह के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सड़क पर वैन के पुर्जे बिखर गए और ट्रेलर का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत भलुही के रहने वाले लोग अपने रिश्तेदार के यहां पिपरा में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, जहां से रात 12 बजे वैन से घर वापस लौट रहे थे। तभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर और वैन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग भलुही गांव के निवासी थे, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग बताए जा रहे है। मृतकों में कन्हैया प्रसाद (40), रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37), रंजय गुप्ता (35) और मिथिलेश गुप्ता (22) के नाम शामिल है। वहीं, 17 वर्षीय आर्यन और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हदसे के बाद मृतकों के गांव में मातम छा गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हादसा इतना भयानक था कि एक ही झटके में 6 लोगों की मौत हो गई और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments