15 गांवों के 37 विद्यालयों में पौधारोपण, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
तिल्दा नेवरा – पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत यदि बचपन से हो, तो हरियाली का यह संकल्प आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदल सकता है। इसी उद्देश्य के साथ अदाणी फाउंडेशन ने ‘हरियर स्कूल अभियान’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता की पहल की है। अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल), रायपुर की सामाजिक पहल के तहत 15 गांवों के 37 विद्यालयों में फलदार पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया। अभियान में 3,913 विद्यार्थियों और 174 शिक्षकों सहित कुल 4,087 लोगों को शामिल किया गया।
पौधारोपण के साथ संरक्षण की जिम्मेदारी भी
अभियान के तहत विद्यार्थियों को आम, अमरूद, नींबू, कटहल, चीकू, सीताफल और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे दिए गए। विद्यालय परिसरों में पौधारोपण कर बच्चों को पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पहल का उद्देश्य बच्चों को केवल पौधे लगाने तक सीमित न रखते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी से भी जोड़ना है, ताकि विद्यालयों में विकसित होने वाली हरियाली ग्रामीण पर्यावरण का हिस्सा बन सके।

15 गांवों के विद्यालयों तक पहुंचा अभियान
इस अभियान में मूरा, मोहरेंगा, चिचोली, गौरखेड़ा, गैतरा, ताराशिव, रायखेड़ा, भाटापारा, सोनतारा, खपरी, खम्हरिया, कोनारी, बरतोरी, बहेसर और छतौद गांवों के विद्यालयों को शामिल किया गया। लगभग एक महीने तक चले इस अभियान के दौरान रायखेड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। अन्य गांवों के प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूलों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने निभाई भागीदारी
कार्यक्रम में विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधान पाठकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विशेष सहभागिता निभाई । इनमें गुलाब विश्वकर्मा, प्रीति तिवारी, सुबेसिंह ध्रुव, राजकुमार शुक्ला, मुकेश कुर्रे, मीना सिरमौर, राजेश नायक, सरिता वर्मा, गंगोत्री साहू, श्री बृजेश कुमार सिंह, श्रीमती संगीता वर्मा, मधुसूदन टंडन, भुवनेश्वरी वर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी, दुरपति चंद्रवंशी, श्री पैकरा सर, भारती वर्मा, ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा, दिनेश्वरी वर्मा,छेदीलाल साहू, अरुण कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश पाटकर, योगेश कुमार साहू, ब्रह्मदेव खिचरिया एवं श्री रमेश बंजारे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। अदाणी फाउंडेशन की ओर से सीएसआर टीम की प्रीति प्रजापति, सिविल इंजीनियर राजीव रंजन, सुमित कुमार साहू और उत्थान टीम के सदस्यों ने अभियान के संचालन में योगदान दिया।

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का प्रयास
अदाणी फाउंडेशन का यह अभियान विद्यालय परिसरों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से परिचित कराने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। अदाणी फाउंडेशन द्वारा आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं

