Homeछत्तीसगढ़सेमरमथानी मोड़ पर पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी...

सेमरमथानी मोड़ पर पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी मौत; ड्राइवर समेत 15 घायलों की हालत गंभीर

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही एक यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में बस मालिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बस सेमरमथानी मोड़ के पास पहुंची, तभी चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे, 6 लोगों की मौत हो गई है।
बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे,

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की भयावहता

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक बस पेड़ से टकरा गई। एक यात्री के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के क्षण में आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कुछ देर तक यात्रियों को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बस के अंदर फंसे घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।

15 घायलों को मनेन्द्रगढ़ किया गया रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को बेहतर उपचार के लिए मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य 10 घायलों का इलाज केल्हारी में जारी है। घायलों में बस चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से कैसे टकराई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। तेज रफ्तार, वाहन में तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments