दुनिया में तो कई मंदिर है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि इस संसार में कोई ऐसा भी मंदिर होगा जो साल में केवल एक ही बार खुलता हो? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित कंकाली मठ एक ऐसा ऐतिहासिक और रहस्यमयी स्थान है, जिसके कपाट साल में केवल एक दिन विजयादशमी के अवसर पर खोले जाते हैं। आश्चर्य की बात ये है कि यहां केवल एक दिन ही देवी की पूजा होती है। परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मंदिर का पट केवल एक दिन नवरात्रि के दसवें दिन यानी विजयादशमी को खुलता है। इसी दौरान विधि-विधान से शस्त्र-पूजन के साथ कंकाली माता की पूजा होती है। मान्यता है कि विजयादशमी के दिन शस्त्रों की पूजा करने के बाद कंकाली माता स्वयं प्रकट होती है।
साल में सिर्फ दशहरे पर खुलता है छत्तीसगढ़ का यह मंदिर,
छत्तीसगढ़ के कांकेर के भानुप्रतापपुर में मोबाइल नेटवर्क की तलाश में रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहा 13 साल का लड़का पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।गांव में मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण अमन अपने 4-5 दोस्तों के साथ बेहतर नेटवर्क की तलाश में दल्लीराजहरा-रावघाट रेललाइन पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर होते हुए रायपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई।लोको पायलट ने हॉर्न बजाया तो बाकी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन अमन के कान में ईयरफोन लगा था। इस वजह से अमन हॉर्न सुन नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नेटवर्क के लिए पटरी पर बैठा बच्चा ट्रेन से कटा:
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेत में काम करने के दौरान एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पीवरी में खेत में घास का बोझा उठा रही 28 वर्षीय महिला शांति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा इतना भयावह था कि उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया।, महिला खेत में घास का बोझा उठाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा हुआ था। महिला इसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया,
सूरजपुर में 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आई महिला
बांग्लादेश के दो नागरिकों को सऊदी अरब में मौत की सजा दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच गहरा कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेशी अधिकारियों का कहना है कि मक्का के पवित्र शहरमें दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई मौत की सजा के बारे में उन्हें घटना के बाद ही पता चला. सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार, एक मस्जिद के अंदर “अश्लील कृत्य” करने का दोषी पाए जाने के बाद, पिछले बुधवार को एक बांग्लादेशी पुरुष और महिला को मौत की सजा दे दी गई. मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि वह कृत्य किस तरह का था. सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने बताया कि नजरुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिती अख़्तर ने मक्का की एक मस्जिद में ‘अश्लील कृत्य’ किया था.
मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’ पर मौत की सजा दे दी,
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक से इलाज के बहाने 14 साल की नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है।3 महीने पहले नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे आमागांव के वैद्यराज (बैगा) रमेश कुमार पिस्दा के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।आरोपी ने नाबालिग को बच्चेदानी में समस्या बताई और ताबीज दिया। 25 मई को नाबालिग को उसके चाचा के साथ फिर वैद्यराज के घर भेजा गया। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया।17 अक्टूबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर यौन शोषण करता था।पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यह मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित टॉयर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टॉयर लीक होने से आग लगी होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी मौके से जान बचाकर भागे। गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यानी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

