Homeछत्तीसगढ़अल्ट्राटेक सीमेंट की CSR पहल, जोगी कुआं धाम में ₹5.60 लाख से...

अल्ट्राटेक सीमेंट की CSR पहल, जोगी कुआं धाम में ₹5.60 लाख से बने शौचालय एवं स्नानगृह का लोकार्पण

तिल्दा-नेवरा-सामाजिक सरोकारों के तहत अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई बैकुंठ सीमेंट वर्क्स द्वारा बैकुंठ स्थित जोगी कुआं धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह का निर्माण कराया गया है। ₹5 लाख 60 हजार की लागत से निर्मित इस सुविधा का लोकार्पण ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच सविता सेवक बर्मन ने फीता काटकर किया।

यह निर्माण कार्य अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से कराया गया है। परियोजना में पाइपलाइन विस्तार का कार्य भी शामिल है। इस सुविधा के शुरू होने से जोगी कुआं धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के एफएच एवं टेक्निकल हेड राजीव सिंघल, सेक्शन हेड (एचआर) नितेश शर्मा, सीएसआर प्रतिनिधि सोनाली गवारगुर, सी.डी. लहरे, मुन्ना बर्मन और निरूपा कश्यप उपस्थित रहे।

वहीं, जोगी कुआं धाम बैकुंठ के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिनेश गायकवाड़, संयोजक शिव टंडन और कार्यकारी अध्यक्ष चरण दास चेलक सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस पहल को क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम माना जा रहा है। CSR के माध्यम से इस तरह के कार्य स्थानीय समुदाय को सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments