Homeछत्तीसगढ़वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, मुख्य चुनाव...

वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

तिल्दा-नेवरा -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे *“वोट बचाओ–देश बचाओ” आंदोलन* के अंतर्गत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण के संयुक्त आयोजन में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली तथा पुतला दहन कर विरोध जताया।

जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में आयोजित रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेसजनों ने भारतीय संविधान के *अनुच्छेद 326* का पाठन किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाकर एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यहां कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद रैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंची, जहां ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभा आयोजित कर कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे।

जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया पर निर्भर करती है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का समान अवसर मिलना चाहिए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता सामने आती है, तो उसका निष्पक्ष निराकरण होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा—लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी है आंदोलन

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 326 वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को स्थापित करता है। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना और किसी भी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और उसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा—मताधिकार की रक्षा सर्वोपरि

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। मतदाता का वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि देश के भविष्य को तय करने की ताकत है। यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का भरोसा कमजोर होता है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

कार्यक्रम को सुरेंद्र शर्मा और पूर्व विधायक जनक राम वर्मा ने भी संबोधित किया। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदेव साहू, मोती हिंदुजा, कृष्णा मूर्ति, सुनील सोनी, राहुल तेजवानी, लाला शर्मा, नीरज राठी, शरद वर्मा, अनूप रवानी, तोरण जांगड़े, पूना राम वर्मा, डी. गु. वर्मा, संदीप पांडे, रतन चंद निषाद, अजय मार्खंडे, हरि मार्खंडे, मदन साहू, अजमेर बैग, नानू छाबड़िया  Ajitesh Sharma कैलाश गांधी, सनद सेन, छोटू नवरंगे, योगेंद्र साहू, संजय वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा चंlपा ,प्रकाश मेघानी, विजय चंदवानी , तारण डहरियासहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments