वन भूमि पर खेती कर रहे थे ग्रामीण, कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर लेकर मौके से भागे आरोपी
सागर। मध्यप्रदेश के सागर में वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में डिप्टी रेंजर के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक अन्य वनकर्मी भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की भूमि पर कुछ ग्रामीण खेती का काम कर रहे थे। इसी दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया और टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में डिप्टी रेंजर के सिर में गंभीर चोट लगी, वहीं एक अन्य वनकर्मी भी घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले।

