दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दल 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों के जरिए ‘वोट चोरी’ की जा रही है। विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग कर रहा है।
राहुल गांधी के प्रमुख आरोप और सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि सरकार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है और SIR को लेकर विपक्ष की चिंताओं पर जवाब नहीं दे रही। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और आवाजाही पर लगी पाबंदियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के तहत 12 अक्टूबर को छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने तथा कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी सामने आई है।
राहुल गांधी ने कहा कि वह देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार मुख्य चुनाव आुयक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिसवाले भी बहुत परेशान हैं. उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस, CRPF, ITBP के अंदर भी सवाल किए जा रहे हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है. उनका दावा है कि 50% पुलिसवाले उनके साथ हैं और उनसे कह रहे हैं कि वे जो कर रहे हैं वह सही है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर दिल्ली कैद में क्यों है? उन्होंने सवाल किया कि राजधानी कैद में क्यों है?
राहुल गांधी ने कहा, ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है. ट्रेन, बसों को रोका जा रहा है. दिल्ली को किला बना दिया गया है. सब जगह पुलिस है.’
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे. उनका कहना है कि देश में जो कुछ हो रहा है वह गलत हो रहा है. उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल भी किया.
उन्होंने कहा, ‘हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे. कल तीन पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया था. यह लोकतंत्र है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को बोलने, स्वतंत्र रूप से घूमने और अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने का मौलिक अधिकार है.

