Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, बस डिपो इलाके में...

रायगढ़ में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, बस डिपो इलाके में मिला शव

मृतक की पहचान धनंजय चौहान राम के रूप में हुई, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। शहर के बस डिपो इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान धनंजय चौहान राम के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की। घटना के पीछे आपसी विवाद सहित अन्य संभावित कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात में शामिल आरोपी का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments