रायपुर। राजधानी रायपुर में 16 सितंबर से दो दिवसीय 32वां अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे।
सम्मेलन का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका करेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और प्रभावी बनाने के साथ ही राज्यों के निर्वाचन आयोगों के अनुभवों और नवाचारों को साझा किया जाएगा।
सम्मेलन में राज्य निर्वाचन आयोगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, चुनावी व्यवस्थाओं और तकनीकी उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। सम्मेलन की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही है।

