रायपुर। माना थाना क्षेत्र में एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे आग के हवाले कर दिया।
घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

