तिल्दा-नेवरा 0जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा के श्री राधा-कृष्ण मंदिर बनियापारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रिंकू रमेश अग्रवाल एवं कांग्रेस नेता दुर्गेश नसीने विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंदिर परिवार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों यश शर्मा, आदित्य अग्रवाल, ईशान केसरवानी, अमन अग्रवाल .एवं आकाश तिवारी तथा कक्षा 10 वीं के छात्र श्रेयांश केसरवानी और अविचल शर्मा को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई।

इस अवसर पर रमेश अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर प्रतिभावान बच्चों का सम्मान होना इससे अधिक शुभ अवसर नहीं हो सकता। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में भी उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिले।
वहीं दुर्गेश नसीने ने कहा कि राधा-कृष्ण मंदिर परिवार द्वारा हर वर्ष क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सम्मानित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


