रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए। वे जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत लगातार विकास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
CM साय दिल्ली रवाना, जल शक्ति मंत्रालय के सम्मेलन में होंगे शामिल
हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस में अपनी बर्थ पर दीया जलाने वाले 55 साल के यात्री को चलती ट्रेन से TTE ने उतार दिया । यात्री के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज किया गया है।सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यात्री की पहचान मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी गरिबा के रूप में हुई है। यह घटना ट्रेन नंबर 12782 में हुई थी।सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में ज्वलनशील सामान न लेकर चलें। रेलवे ने ट्रेन के अंदर दीया, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाने से भी बचने को कहा है, क्योंकि इससे आग लग सकती है और यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है।रेलवे ने जानकारी मिलने के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ को कोच में भेजा। वहां यात्री ने बर्थ पर दीया जला रखा था। यात्री के पास से माचिस, पीतल का दीया और स्टील का कंटेनर मिला। इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए भुसावल स्टेशन पर उतार दिया गया।
यात्री ने चलती ट्रेन में बर्थ पर दीया जलाया: TTE ने पैसेंजर को उतारा
बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई झड़प, बवाल और पथराव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के बीच सुहैल खान ने सरेंडर किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।घटना के बाद से पुलिस सुहैल खान को मामले का मुख्य किरदार मानकर उसकी तलाश कर रही थी। SSP रजनेश सिंह ने सुहैल खान के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है। पुलिस अब मामले में आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
बिलासपुर:बवाल और पथराव मामले में हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान हिरासत में
रायपुर। पिरदा गांव की जमीन को लेकर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की कॉलोनी बनाने के लिए चिन्हांकित की गई पिरदा गांव की जमीन अब अधिग्रहित नहीं की जाएगी।मामले को लेकर विधायक अनुज शर्मा के साथ पिरदा के ग्रामीणों ने आवास एवं अन्य संबंधित विभागों के मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण को लेकर अपनी चिंताएं मंत्री के सामने रखीं।मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पिरदा की जमीन पर सरकार की ओर से कोई प्रोजेक्ट नहीं लाया जाएगा और जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
पिरदा गांव की जमीन नहीं होगी अधिग्रहित,
कवर्धा के चिल्फी घाटी में एक बार फिर लंबा जाम लग गया है। पिछले करीब 15 घंटे से रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे बाधित है। घाटी में ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।जाम में यात्री बसों समेत सैकड़ों वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबा जाम लगने से घाटी में वाहनों की कतारें लग गई हैं।सूचना मिलने के बाद चिल्फी पुलिस जाम को क्लियर कराने में जुटी हुई है। पुलिस की कोशिश है कि खराब ट्रक को हटाकर जल्द से जल्द यातायात सामान्य कराया जाए।
चिल्फी घाटी में फिर लगा मेगा जाम, रायपुर-जबलपुर NH बाधित
बिलासपुर। बहुचर्चित CD कांड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अगली सुनवाई अब 25 सितंबर को होगी। मामले में आज सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से अगली तारीख तय की गई।दरअसल, CBI कोर्ट ने मामले में पर्याप्त आधार मानते हुए भूपेश बघेल समेत पांच लोगों के खिलाफ केस चलाने का आदेश दिया है। इस आदेश को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। सेशन कोर्ट के आदेश के बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है।मामले में विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका की ओर से भी याचिकाएं दायर की गई हैं। सुनवाई के दौरान CBI ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
बहुचर्चित CD कांड मामले में 25 सितंबर को HC में होगी सुनवाई
जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में तंबाकू नीचे गिरने की बात को लेकर दो युवको के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान नाराज एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बस स्टैंड सन्ना में 28 अगस्त को हुआ था विवाद घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
तंबाकू नीचे गिरने को लेकर विवाद, सरिया से हमला:युवक की मौत

