Homeछत्तीसगढ़दीक्षारंभ समारोह; नए विद्यार्थियों ने लिया अनुशासन और संस्कार के साथ आगे...

दीक्षारंभ समारोह; नए विद्यार्थियों ने लिया अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

तिल्दा-नेवरा के कोहका स्थित सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उच्च शिक्षा के नए सफर से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन, नियमों के साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सर्वांगीण विकास के अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष चंद्रकला रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जिम्मेदार नागरिक बनने की महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि नियमित मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में किए गए प्रयासों से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि महाविद्यालय में मिले हर अवसर का सदुपयोग करें, अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसलिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

मंच पर कोहका सरपंच तेजराम वर्मा, उद्योगपति एवं दानदाता नीरज अग्रवाल सहित अन्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने की,

प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समय की पाबंदी और जिम्मेदारी के साथ महाविद्यालयीन जीवन का सदुपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्संगीता बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष कुमार आसटकर ने किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, समन्वयक डॉ. जावेद के. शाह कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments