Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

बलौदाबाजार जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने परिवार से लेकर पुलिस प्रशासन तक को सकते में डाल दिया है। जिस युवक को परिजन मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर चुके थे, वही युवक करीब 15 दिन बाद जिंदा अपने गांव वापस लौट आया। युवक के अचानक सामने आने के बाद अब उस शव की पहचान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जिसका अंतिम संस्कार परिजनों ने किया था।इसके बाद परिवार ने  आगे की रस्में भी पूरी कर दीं। यहां तक कि युवक का दशगात्र कार्यक्रम भी हो गया और मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी हो गया। परिवार ने मान लिया था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह अचानक जिंदा अपने गांव लौट आया। युवक को सामने देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। अब युवक खुद जिंदा होने का प्रमाण दे रहा है।

मरा हुआ बेटा 15 दिन में जिंदा वापस लौटा!
रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर वार्ड क्रमांक-04 में नाले में डूबने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को नाले से बाहर निकाला।मृतक मासूम की पहचान कव्यांश साहू, उम्र 4 वर्ष के रूप में हुई है। नाले से निकालने के बाद उसे इलाज के लिए  ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर खुले और असुरक्षित नालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
नाले में डूबने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. यहां एक युवक की चाकू से हत्या के मामले पुलिस ने उसके रिश्ते के जीजा  को गिरफ्तार किया है. हत्या के पीछे मृतक की पत्नी और आरोपी वीरेंद्र के बीच प्रेम संबंध सामने आए हैं.पुलिस के मुताबिक साली से कथित प्रेम संबंध के चलते जीजा ने नाबालिग के साथ मिलकरवारदात को अंजाम दिया .करीब सात महीने पहले महिला वीरेंद्र के साथ चली गई थी. हालांकि, बाद में बच्चों के कारण वह वापस अपने पति के घर लौट आई. पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर . वीरेंद्र नाराज था और उसने साढू की हत्या की साजिश रची.

साली की चाहत में साढ़ू की हत्या… पेट में मारा चाकू

रिश्वतखोरी के मामले में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), भिलाई के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (DME) अनमोल उईके और बिचौलिए को अरेस्ट किया गया था। गिरफ्तारी के बाद CBI ने DME के भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव के ठिकानों पर तलाशी ली।तलाशी के दौरान CBI को करीब 91 लाख रुपए की संपत्ति मिली। इसमें लगभग 77 लाख रुपए कैश और 14 लाख रुपए के जेवरात शामिल हैं।CBI ने 13 अगस्त को ट्रैप कार्रवाई कर सीनियर DME को शिकायतकर्ता से 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया था। आरोप है कि अधिकारी ने पेंडिंग बिलों को क्लियर करने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद 1 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था।

CBI को रेलवे इंजीनियर के घर मिले 77 लाख कैश:

सावन के पावन महीने में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं दो बहनों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि दोनों बहनें शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। इसी दौरान किसी तरह वे तालाब में डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलने पर रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों बहनों के शव तालाब से बाहर निकाले।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। एक साथ दो बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मैहर:पूजा करने गईं दो बहनों की तालाब में डूबी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी और दीपक महस्के को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों की नियुक्ति से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती और गति मिलेगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रूपकुमारी चौधरी को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से भाजपा महिला मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि रूपकुमारी चौधरी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।संगठन में मिली इन जिम्मेदारियों को प्रदेश भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में रूपकुमारी और दीपक महस्के शामिल

भिलाई में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस 7 संदिग्ध महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।इसी दौरान महिलाओं के एक समूह की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ के लिए थाने ले गई। फिलहाल पुलिस सभी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिलाओं ने संतोषजनक जानकारी नहीं दी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस सभी 7 महिलाओं को भिलाई नगर थाने ले गई। इसके बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

शिवमहापुराण कथा स्थल पर 7 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं
 ग्वालियर-भिंड मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 22 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक ने लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। लोडिंग वाहन में 30 मजदूर सवार थे। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छिमका चौराहे पर हुआ। मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश के लखमीपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और ग्वालियर के चिनोर से धान लगाने का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
..ग्वालियर: लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत,
.छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर बदले रूट से चलेगी, जबकि 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में काम होगा।रद्द होने वाली गाड़ियों में इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें शामिल हैं। इन एक्सप्रेस ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जाने यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर चलते वाहन के दौरान अपनी सीट छोड़कर ट्रक के ऊपर जाता दिखाई देता है. इसके बाद वह ट्रक की छत पर डांस करने लगता है. वीडियो में ड्राइवर कुछ देर बाद वापस अपनी सीट पर आता है और ट्रक चलाता है. कुछ समय बाद वह दोबारा वाहन से बाहर निकलकर इसी तरह डांस करता नजर आता है. यह दृश्य देखने में लोगों के लिए चौंकाने वाला है, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जोखिम भरा व्यवहार है.उसकी हरकत देखकर यूजर्स नाराज हैं और कई लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

चलते ट्रक की छत पर डांस करने लगा ड्राइवर
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments