Homeछत्तीसगढ़महासमुंद के मुडमार बांध में डूबने से युवक की मौत

महासमुंद के मुडमार बांध में डूबने से युवक की मौत

महासमुंद  -छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में सीजन की बारिश सामान्य से 9% कम है।

कोरबा में लगातार बारिश के बीच मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है। एहतियातन 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे बसे 35 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है।

वहीं एक युवक ने बांगो बांध के खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। तेज बहाव में बहने के बाद से युवक लापता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा महासमुंद जिले के मुडमार बांध में 15 अगस्त को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार प्रणय गुर्वेकर (35) शनिवार दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था।

मिनीमाता बांगो डैम के 5 गेट खोले जाने के बाद प्रशासन ने जिले के 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला शामिल हैं

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments