Homeछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए...

तिल्दा नेवरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से आवेदन भरवाए।

तिल्दा नेवरा –छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रविवार को तिल्दा नेवरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से आवेदन भरवाए। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 1 से 3 अगस्त तक चल रहे आंदोलन के दूसरे दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 19, 20 और 21 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में आवेदन एवं फॉर्म भरवाए।अभियान में सुनील सोनी, दिलीप देवांगन, के कृष्णा मूर्ति, नीरज राठी, गोवर्धन यदु, लाला शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक बिल मिल रहे हैं। इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही है और सरकार पर जनहित में निर्णय लेने का दबाव बनाएगी।

वहीं कांग्रेस नेता नीरज राठी ने आरोप लगाया कि सरकार ने घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी कर आम परिवारों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मनमानी बिलिंग और पारदर्शिता की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, इसलिए कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments