प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों, खिलाड़ियों और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े तीन बड़े फैसलों कोमंजूरी दी गई. इनमें सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का है. इसके लिए 3.15 लाख करोड़रुपये का प्रावधान किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए संकल्पित है. उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों को बीज, खाद और खेती से जुड़ी अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है.’
पीएम किसान सम्मान निधि पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
बलौदाबाजार में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि इमरजेंसी मरीज को लेकर रायपुर से जैजैपुर जा रही एंबुलेंस को ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोक दिया। एंबुलेंस चालक का दावा है कि कांस्टेबल ने बदसलूकी की और वह शराब के नशे में था। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बलौदाबाजार में एक वायरल वीडियो ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर से जैजैपुर जा रही एंबुलेंस गंभीर मरीज को लेकर जा रही थी। इसी दौरान ट्रैफिक ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल ने एंबुलेंस को रोक लिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
इमरजेंसी मरीज की एंबुलेंस रोकी, ट्रैफिक कांस्टेबल पर बदसलूकी का आरोप
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हेडमास्टर के बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल समय के दौरान हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने बच्चों के सामने पैंट उतारकर क्लास रूम में पेशाब किया। छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की।इस घटना से डरे हुए बच्चों ने घर जाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई। गुस्साए परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में अपनी कुर्सी पर बैठा था। परिजनों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनते देख हेडमास्टर ने जल्दबाजी में पैंट पहन ली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का है।
हेडमास्टर ने पैंट उतारकर बच्चों के सामने किया पेशाब,VIDEO
कोरबा जिले के कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्थापित कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने के मामले में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई बिलासपुर संयुक्त संचालक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच में प्रतिमा निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने की बात सामने आने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने निलंबन आदेश जारी किया है।मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी जारी है।
अटल प्रतिमा में गड़बड़ी, उप अभियंता निलंबित
कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति द्रोणाचार्य ने ही चरित्र शंका के चलते की थी।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ईंट और बल्ब से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद शक से बचने और पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद प्रार्थी बनकर थाने पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई।जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बयान पर संदेह हुआ। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी द्रोणाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
बेमेतरा जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा NH-30 पर ओड़िया गांव के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही खम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दो बाइकों की भिड़ंत, 2 की मौत, एक गंभीर
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के कुटरू इलाके में लगातार बारिश के चलते उफनाए अंबेली नाला में फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया। सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे लोग बीच में फंस गए थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए।प्रशासन ने लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें।
उफनते अंबेली नाले से लोगों का रेस्क्यू NDRF ने निकाला,
सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवारको उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 20 वर्षीय युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे छोड़कर कई महीने पहले चला गया था।तब से उसका कोई पता नहीं है और मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसी बात से नाराज युवती पुलिस से उसे थाने बुलाकर शादी कराने की मांग करने लगी।दोनों पिछले 3-4 साल से रिलेशन में थे। सूचना मिलते ही थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 4-5 घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

