Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

पेपरलीक और छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ गुरुवार शाम को उनके घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला।उनके साथ शिवसेना (यूबीटी), NCP (एसपी), TMC, JMM, RJD, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता भी शामिल रहे।मार्च के पहले राहुल के घर पर विपक्षी सांसदों ने बैठक की। पुलिस ने मार्च के पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रखी थी। जगह-जगह बसें और बैरिकेड लगा रखे थे। जैसे ही मार्च शुरू हुआ, उनका रास्ता रोक दिया गया। हालांकि करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया।इससे पहले 21 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम हाउस तक मार्च किया था। वहां 2 घंटे तक धरने पर बैठ रहे थे। यह मार्च भी बेहद सीक्रेट रखा गया था।

राहुल ने विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला:राष्ट्रगान गाया

 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है. चैतन्य को हाईकोर्ट द्वारा जमानत मिली हुई थी, जिसे रद्द करवाने के लिए ईडी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. ईडी ने जमानत खारिज करवाने के लिए जो अपील की थी, उसे सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना और चैतन्य की जमानत रद्द नहीं की. सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी के खिलाफ हाईकोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणियों को अनावश्यक बताते हुए उन्हें भी खारिज कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया कि इस मामले से जुड़े कानूनी मुद्दे कोर्ट के सामने अभी भी खुले रहेंगे.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को मिली राहत

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में युवक और युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पेड़ पर फंदे से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, इलाके में सनसनी

दुर्ग। विद्यामितान अतिथि शिक्षकों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। जिन स्कूलों में अतिथि शिक्षक पदस्थ हैं, वहां के प्राचार्यों ने उन्हें नोटिस जारी कर 27 जुलाई तक स्कूल में कार्यभार ग्रहण करने का अल्टीमेटम दिया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक नहीं पहुंचने वाले अतिथि शिक्षकों को पद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के बाद जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 1 जुलाई से दुर्ग में प्रदर्शन कर रहे हैं।

27 जुलाई तक स्कूल लौटें अतिथि शिक्षक, नहीं तो होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैज ने चेतावनी दी कि पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन ने मिलकर पूरे घटनाक्रम की साजिश रची थी। साथ ही मांग की कि इस मामले में दोषी मंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए।

दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से FIR

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) के लॉ डिपार्टमेंट में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। री-एग्जाम कराए जाने के फैसले के विरोध में लॉ छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय अनुचित है और इसे तत्काल रद्द किया जाए। फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

GGU में पेपर लीक पर बवाल, री-एग्जाम के विरोध में छात्रों ने किया घेराव

बेमेतरा नगर पालिका परिषद में बुधवार को आयोजित मनोनीत एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम स्थल पर लगे फ्लेक्स और भूमि पूजन के शिलालेख में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू का नाम और फोटो नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया।इसके विरोध में मनोनीत एल्डरमैन नंदू राठी ने शपथ लेने से इनकार कर दिया, जबकि जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए।गांधी बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित समारोह शुरू होने से पहले भाजपा पदाधिकारियों की नजर मंच पर लगे फ्लेक्स और शिलालेख पर पड़ी। इनमें जिलाध्यक्ष अजय साहू का नाम और फोटो नहीं था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। मामला बढ़ने पर नंदू राठी ने इसे संगठन और जिलाध्यक्ष का अपमान बताते हुए शपथ लेने से मना कर दिया।

एल्डरमैन शपथ समारोह में नाम गायब, भाजपा नेताओं की नाराजगी:

गुरुवार की शाम चांदी की कीमत गिरकर 2,18,401 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. चांदी की कीमत इसी साल जनवरी में MCX पर बढ़कर 4.21 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. जहां से चांदी करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.कारोबार के दौरान चांदी की कीमत गिरकर 2,18,401 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. चांदी की कीमत इसी साल जनवरी में MCX पर बढ़कर 4.21 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. जहां से चांदी करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. अगर सोने की बात करें तो 2 फीसदी से ज्यादा सस्ता हो चुका है. MCX पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव घटकर 1,42,690 रुपये हो गया है.

अचानक चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना भी फिसल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments