Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। धमाका  के साथ हुआ विस्फोट इतना भयावह था कि एक मजदूर का पैर कटकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा।वही  इसकी आवाज लगभग आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया और वहां मौजूद कर्मचारी जान बचाकर बाहर की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।प्रारंभिक आशंका है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ, हालांकि विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास का इलाका खाली करा दिया है।

रायपुर: थ्रीडी फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौत

रायपुर मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायकों के कामकाज की समीक्षा की गई और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें संगठन व सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में सभी विधायकों से कहा गया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दें।इसके साथ ही विधानसभा के आगामी सत्र और विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले संभावित अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी तरह तैयार है और सदन में विपक्ष के हर मुद्दे का मजबूती से जवाब दिया जाएगा।

भाजपा विधायक दल की बैठक, अविश्वास प्रस्ताव पर रणनीति तैयार

बलौदाबाजार में उफनते  नाले को पार करने की कोशिश कर रही बिजली विभाग के कर्मचारियों से भरी पिकअप तेज बहाव में बह गई। तीन कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए, जबकि एक कर्मचारी के नाले में फंसे होने की आशंका है।”हादसा खोरसी नाले में हुआ लगातार बारिश के कारण उफान पर चल रहे नाले को पार करने के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों से भरी एक पिकअप वाहन तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।वाहन में सवार तीन कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक कर्मचारी के नाले में फंसे या बह जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता कर्मचारी की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

बिजली विभाग के कर्मचारियों से भरी पिकअप नाले में बही

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनकी पत्नी से घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी उनका पूर्व केयरटेकर निकला। पीड़ित दंपती बीएसपी के एक एजीएम के सास-ससुर हैं। जांच में सामने आया कि तीन महीने पहले दंपती ने आरोपी को हटाकर दूसरा केयरटेकर रख लिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में प्रवेश किया, बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

3 महीने पहले नौकरी गई,बदला लेने दंपती को लूटा

बलरामपुर। जिले के कुसमी स्थित सिंचाई कॉलोनी में एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। घटना के बाद से उसका संदिग्ध साथी फरार बताया जा रहा है, जिससे पुलिस का शक उसी पर गहरा गया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कुसमी की सिंचाई कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हत्या

 लगातार बारिश के चलते उफान पर आई पठारीडीह नदी में मंगलवार को शाम बड़ा हादसा हो गया। डेयरी से निकलकर नदी पार कर रही 25 से अधिक भैंसें तेज बहाव की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पानी में बह गईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल पहुंची और बही हुई भैंसों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।घटना से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उरला-बेरला मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।फिलहाल बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

पठारीडीह नदी में तेज बहाव से 25 से अधिक भैंसें बहीं

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से बेहद दुखद मामला सामने आया है। बिछिया विकासखंड के नेगवां गांव की एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही चार नवजात शिशुओं को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही देर बाद चारों नवजातों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरन परिजन गर्भवती महिला को ऑटो से अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही प्रसव हो गया।घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

मंडला:रास्ते में प्रसव, चार नवजातों की  मौत; एम्बुलेंस पर सवाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शेष बचे निगम, मंडल और बोर्ड के अध्यक्ष, सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। सरकार की तरफ से 13 मंडल,बोर्ड ,आयोग और प्राधिकरण में कुल 24 लोगों की नियुक्ति की गई है।.जारी सूची के मुताबिक गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, देवेशरण सेन को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष की कमान डॉ. ममता साहू को सौंपी गई है। रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और आनंद निषाद को छत्तीसगढ़ माटीकला कल्याण बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में बोर्ड, निगम, मंडल में नियुक्तियां.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments