Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

लोकतंत्र की नींव पंचायत में, गांव में, नगर पालिकाओं में बसती है-प्रियंका

कांकेर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में एक नगर निगम और पंचायत निकाय सम्मेलन में भाग लिया।कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल रहे। इस दौरान  866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

छत्तीसगढ़ी में प्रियंका गांधी ने जनता को किया जोहार
प्रियंका गांधी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने ताली बजाकर किया जोरदार स्वागत। छत्तीसगढ़ी में प्रियंका गांधी ने जनता को किया जोहार। कहा सभी भइया बहिनी मन ल जोहार। मां ककेशरी जी की जय, सींवाहनी जी की जय। प्रियंका ने कहा कि मुझे स्वतंत्रता सेनानी की याद आती है। ठाकुर राम प्रसाद पोटाई की धरती है। जिन्होंने बाबा साहब के साथ अपना योगदान निभाया।
प्रियंका का केन्द्र सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विदेश की संपत्ति अपने उद्योगपति दोस्त को सौंप सकते हैं लेकिन आपको पैसा नहीं दे सकते हैं। क्योंकि जब नियत सही होती है जो जनता के लिए अच्छा होता है। देश भर में किसानों को मजबूत करने के बजाय कमर तोड़ी गई है।अडानी जी बड़े और उद्योगपति करोड़ों कमा रहे हैं और किसानों को कुछ नहीं मिलता।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी क्यों नही कर रहे जाती जनगणना। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में दोबारा आती है तो हम जाति जनगणना करेंगे। बिहार में जिस तरीके से जाति जनगणना हुई है उसी तर्ज पर हम छत्तीसगढ़ में भी जाति गणना करेंगे।
485 में राशन भी मिलता था और सिलेंडर भी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में आपको ₹60 का राशन मिलता था कि नहीं मिलता था, वो समय किसी को याद है?  सिलेंडर का क्या दाम था 425₹, 60 का राशन मिलता था 485 में राशन भी मिलता था और सिलेंडर भी मिलता था। अभी कह रहे हैं राशन मुक्त दे रहे हैं लेकिन सिलेंडर कितने का दे रहे हो। 1125 रुपए से ₹1200 तक का सिलेंडर दे रहे हैं समझ रहे हैं आपके साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है। आपको कहा जा रहा है कि आपको राशन मुफ्त मिल रहा है पहले सरकार में आप जितना राशन के लिए देते थे यह सरकार उसे कई गुना ज्यादा आपसे वसूल ले रही है।
दोबारा सरकार बनी तो जाति जनगणना कराई जाएगी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार दोबारा छत्तीसगढ़ में आएगी तो बिहार की तरह जाति जनगणना कराई जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि मैं   इस मंच से घोषणा करती हूं कि हमारी सरकार फिर से छत्तीसगढ़ में आएगी तो 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे
पीएम मोदी की गारंटी चाइना माल की तरह- पीएम
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया, उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं। इससे पहले प्रियंका ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने इन सबसे यहां के लोगों को निकालने का काम की। यहां किसान मजबूत हो रहे हैं।
मेरे माता-पिता काफी बार बस्तर आए- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परिवार का आपके साथ गहरा रिस्ता था। पंडित जवाहर लाल नेहरु ने आपकी हर समस्या को समझा। इंदिरा जी 1993 में बस्तर आई थीं। मेरे पिता मेरी माता काफी बार बस्तर आए और आपकी सममस्यों को समझने की कोशिश की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  मंच से जनता को संबोधित करते कहा कि कांकेर में नगरीय निकाय और पंचायती राज सम्मेलन हो रहा है देश में एक समय पांच हजार प्रतिनिधि हुआ करते थे। राजीव गांधी ने पंचायती राज अधिनियम अनिवार्य करने का काम किया। एक तिहाई महिला को आरक्षण देने की व्यवस्था किया।

सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा
सीएम ने कहा कि नगरनार निजीकरण के विरोध में तीन अक्टूबर को बस्तर बन्द का सबका आभार करता हूं। नगरनार बिकने नहीं देंगे ये बस्तर का है नगरनार उठा के नहीं ले जा सकते हैं। इस दौरान सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।
स्थानीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी – सीएम
सीएम भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि स्थानीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button