Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की बड़ी खबरे

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में 11 वीं के स्टूडेंट ने अपने ही क्लासमेट का मर्डर कर दिया। आरोपी छात्र की अमन यदु (16) से  बोर्ड एग्जाम के दौरान विवाद हुआ  था, तब से अमन उससे मनमुटाव रखता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को स्कुल छुट्टी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। गुस्से में आकर अमन यदु  ने चाकू निकाला, लेकिन आरोपी छात्र ने चाकू छीनकर उसी के सीने और गर्दन पर चाकू घोंप  वही मार डाला। उसने  मारपीट में आरोपी छात्र भी घायल हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।स्कूल के बाहर हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कम उम्र के बच्चे इतनी हिंसक प्रवृत्ति की ओर क्यों बढ़ रहे हैं।

पुरानी रंजिश को लेकर  क्लासमेट का मर्डर 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आवारा कुत्तों ने 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर घसीटा और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोंच लिया, जांघ में दांत से काटने के निशान भी दिखे हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने कुत्तों के झूंड से बच्चे को छुड़ाया।कुत्तों के हमले से बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म पहुंचे हैं। पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर गहरी चोटें आई हैं। बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। शारीरिक चोटों के साथ-साथ वह मानसिक सदमे में भी है। घटना गुरुवार को सनसिटी एनएक्स कॉलोनी की है। पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

5 साल के बच्चे को कुत्तों ने घेरकर नोंचा, 

सरगुजा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक आदिवासी छात्रा के साथ मुसलिम युवक ने चार सालों तक रेप किया। वह प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसका अबार्सन करा दिया। युवती की शिकायत के मुताबिक, युवक ने शादी का झांसा दिया था,2026 तक उसका दैहिक शोषण किया। युवती उसके साथ 7 माह लिव इन रिलेशन में भी रही। बाद में उसे दूसरी धर्म की बताकर शादी से इनकार कर दिया।पुलिस में पीड़िता की ओर से की गई शिकायत  पुलिस ने धारा 69 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है।

अंबिकापुर:मुस्लिम युवक ने आदिवासी छात्रा  के साथ दैहिक शोषण

अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है, लगातार अपराधी हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ऐसा ही एक मामला दंतेवाडा  जिले से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना भांसी थाना क्षेत्र के धुरली गांव का है। बताया जाता है कि आरोपी ने शराब के नशे में अपनी मां से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और पास में रखे बांस के डंडे से माँ के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

छोटी सी बात पर बेटे ने मां की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया यहा  JCB के टायर में हवा भरते समय अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में हेल्पर शिवम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि लोग 10 से 15 फीट दूर जा गिरे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंचर टायर में हवा भरी जा रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि  टायर पर बैठे लोग 10 से 15 फीट दूर जाकर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे.

JCB के टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट

 छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक मानवीय और महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को NEET परीक्षा में शामिल होने की मंजूरी दी है. रविवार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में छात्र शामिल हो सकेगा. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मामले की अर्जेंट सुनवाई की. छात्र की ओर से अधिवक्ता अनुकूल विश्वास ने कोर्ट में एक अंतरिम आवेदन पेश कर अस्थायी जमानत या परीक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.यह छात्र रायपुर के खमतराई थाने में दर्ज अपराध संख्या 430/2026 के तहत जेल में बंद है. उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज है. उसका परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय, रायपुर तय किया गया है.

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र देगा NEET EXAM,

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने तय किया है कि जुलाई में कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के समर्थन में लोगों से समर्थन पत्र भरवाएंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, जबकि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है।ऐसे में आगामी मानसून सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। वहीं, इस मामले में भाजपा का कहना है कि जनता कांग्रेस की आवाज सुनना पसंद नहीं करती है, इसलिए कांग्रेस शांत रहे।

स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर जाकर समर्थन पत्र भरवाएगी कांग्रेस
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments