महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल कंटेंट को फर्जी बताते हुए नाराजगी जताई है। साथ ही भूपेश कहा कि फर्जी जानकारी वायरल करने वालों के खिलाफ मेरी लीगल टीम कानूनी कार्रवाई करेगी।दरअसल, वायरल चैट में सीएम भूपेश बघेल के नाम से एक मैसेज दिख रहा है। उसके बाद यूट्यूबर्स ने खबरें चलाई थी।
सौरभ चंद्राकर और भूपेश की कथित चैट वायरल
अंबिकापुर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अंबिकापुर में एक प्रभारी एसडीओ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी एक पूर्व सरपंच से पुराने निर्माण कार्यों के सत्यापन के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही प्रभारी एसडीओ ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुराने विकास कार्यों के सत्यापन और संबंधित दस्तावेजों को आगे बढ़ाने के बदले अधिकारी द्वारा घूस मांगी जा रही थी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
25 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़े,
रायपुर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। बताया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण शिविर 21 जून से शुरू होगा, जिसमें प्रदेशभर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को संगठन संचालन और जनसंपर्क के गुर सिखाएंगे। �
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे में बदलाव, 21 जून आएगे
छत्तीसगढ़ के 2 जिलों में 2 अलग-अलग परिवारों के 5 सदस्यों ने सुसाइड कर लिया है। पहला मामला जांजगीर-चांपा के नैला चौकी थाना क्षेत्र का है। पति से विवाद के बाद पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई। पति उसे वापस लेने ससुराल पहुंचा तो उसने लौटने से इनकार कर दिया।इस बात से नाराज पति ने अपने 2 बच्चों के साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर पिता और बच्चों के शव मिले हैं।रमेश का पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी आरुषि को लेकर मायके चली गई थी, जबकि दोनों छोटे बेटे आदर्श और अभिनव घर पर ही थे। रमेश पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन वह लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।बुधवार सुबह रमेश के पिता परदेशी पटेल गांव गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि रमेश और उसके दोनों बच्चे घर में मृत पड़े हैं।
जांजगीर में पति ने 2 बेटों संग खाया जहर, मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।पुलिस को महिला के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह खुद फंदे पर झूलती नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि, महिला सोशल मीडिया के लिए ‘रील’ बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की कोष्टापारा निवासी विशाखा देवांगन (22) की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उसका पति शुभम देवांगन जूता चप्पल की दुकान में काम करता है। दोपहर वह घर पर अकेली थी। अंदर जाकर देखा तो विशाखा साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी।
शादीशुदा महिला के फांसी लगाने का LIVE VIDEO

