Homeछत्तीसगढ़सोशल मीडिया पर बिछाया प्यार का जाल, फिर होटल बुलाकर मिटाई हवस,

सोशल मीडिया पर बिछाया प्यार का जाल, फिर होटल बुलाकर मिटाई हवस,

जगदलपुर- सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार का झांसा, होटल में दुष्कर्म और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी। बस्तर पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की मदद से उसे मऊ जिले से दबोच लिया। आरोपी को जगदलपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की और फिर प्रेम संबंध का भरोसा दिलाकर जगदलपुर बुलाया,जगदलपुर के एक होटल में आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी घटना के बाद से फरार था और मोबाइल बंद कर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। कड़ी निगरानी के बाद आरोपी को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिसमें पीड़िता से जुड़े आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments