Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हनों को दिए गए मंगलसूत्रों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नवविवाहिताओं और उनके घरवालों ने आरोप लगाया है कि सामूहिक विवाह समारोह में दिए गए मंगलसूत्र कुछ ही दिनों में काले पड़ गए और जांच में यह नकली पाए गए।अब इस मामले में नवविवाहिताओं ने इसके बदले राशि की मांग की है, जिससे वो नया मंगलसूत्र खरीद सकें। इधर, शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।रतनपुर के खड़गवां ब्लॉक के चनवारीडांड में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 189 जोड़ों की शादी कराई गई थी। योजना के तहत दुल्हनों को मंगलसूत्र समेत कई उपहार दिए गए थे।कई दुल्हनों ने शिकायत की कि उनके मंगलसूत्र नकली है ।

कन्या विवाह योजना में दुल्हनों को मिला नकली मंगलसूत्र

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में चढ़ावे से 7 करोड़ रुपये के गबन का मामला गरमा गया है. इस मामले की भनक लगते ही जब शुरुआती जांच टीम ने चढ़ावे की राशि गिनने वाले मुख्य कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए.जांच के दौरान मंदिर में चढ़ावे की राशि गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रस्टकी मांग पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (SIT) गठित कर दी है. उधर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मंदिर कर्मचारी लव कुश मिश्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.उन्होंने कुछ रकम घर की अलमारी में रखी गई थी, जबकि कुछ नकदी गोबर के ढेर में दबाकर छिपाई गई थी.

गोबर के ढेर में छिपा रखा था कैश.राम मंदिर मामला

रायपुर में सिलयारी की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अपराध को दबाने और समझौते के नाम पर कथित वसूली के आरोपों के बीच धरसींवा पुलिस ने कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर और पत्रकार सैफी खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने आरोपी पक्ष से रकम लेकर मामले को सेटल कराने में भूमिका निभाई थी।पुलिस के अनुसार दुष्कर्म प्रकरण को दबाने के लिए कुल 1.30 लाख रुपए का लेन-देन हुआ था। जांच में सामने आया कि राशि ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। इस मामले में पुलिस इससे पहले पीड़िता के दादा और दो कथित बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है। आरोप है कि पीड़िता के दादा ने ही आरोपी पक्ष से समझौते के लिए रकम ली थी। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख रुपए नकद भी बरामद किए थे।

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले उसे नग्न कराया, फिर डांस करवाया। इसके बाद उससे ही अश्लील हरकतें कराईं। बाद में लात-घूसों और डंडों से उसे जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हलाकि वीडियो 7 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाबालिग गला दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी नाबालिग लात-घूसों और डंडों से उसे मारते नजर आ रहे हैं।पूरी घटना का वीडियो भी उन्होंने ही बनाकर वायरल किया है। पुलिस ने 6 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। इस मामले में बाल आयोग भी काउंसिलिंग करेगा।

बच्चे की लात-घूंसों से पिटाई, अश्लील हरकतें कराई, VIDEO

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित केहूनिया गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाकर युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवती ने कहा कि दोनों बालिग हैं औरअपनी मर्जी से प्रेम संबंध में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.दरअसल रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन जाएगी. पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहूनिया गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाया गया, जहां युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया.

रात के अंधेरे में मुलाकात रहे थे कपल, पकड़कर  करवादी शादी

जांजगीर-चांपा। जिले के पंतोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतमाला मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन में फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।घयलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ट्रेलर और पिकअप में टक्कर  2 लोगों की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रास्ता देने को लेकर हुए झगड़े के बाद बोलेरो सवार लड़कों ने ASI के बेटे को कुचल दिया। घटना के 6 दिन बाद रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चंद्रमणि रात्रे की मौत हो गई। घटना का CCTV भी सामने आया है।मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। रामनारायण रात्रे यातायात पुलिस में ASI है। चंद्रमणि उनका का बेटा था। वह बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था। साथियों ने बताया कि चंद्रमणि को कुचलने के बाद बोलेरो सवार लड़कों ने उनके साथ भी मारपीट और लूट की थी।साथी गंभीर रुप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है।

बदमाशों ने ASI के बेटे को बोलेरो से कुचला, VIDEO

छत्तीसगढ़ में 2026-27 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून 2026 से ही होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य की सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून (मंगलवार) से नियमित रूप से खुलेंगे और पढ़ाई शुरू हो जाएगी।विभाग ने बताया कि सोशल मीडिया पर 1 जुलाई 2026 से स्कूल खुलने की जो खबर वायरल हो रही है, वह पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। विभाग ने ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी है।12 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, स्कूल खुलने की डेट 16 जून निर्धारित की गई है। इसी दिन से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी और सभी स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी।

16 जून से ही खुलेंगे स्कूल….1 जुलाई का लेटर फर्जी
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments