रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर की शांति-व्यवस्था को बनाये रखने के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान रात्रे को जिला बदर कर दिया है.यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत की गई है।रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (मध्य-जोन) की रिपोर्ट, आपराधिक रिकॉर्ड और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कमिश्नर रायपुर ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मुस्कान रात्रे को रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के अलावा रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों से तीन माह के लिए बाहर रहना होगा।मुस्कान रात्रे पर शराब,गांजा तस्करी, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास जैसे 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
डांन‘मुस्कान के अपराध की दुकान बंद’.कमिश्नरेट पुलिस ने किया तड़ीपार
आपात स्थिति में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही 108 एम्बुलेंस में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी की तत्परता और पेशेवर दक्षता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवा से बेहतर उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा), रायपुर रेफर किया गया था। रेफरल के बाद EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विस द्वारा संचालित 108 संजीवनी एम्बुलेंस से महिला को रायपुर ले जाया जा रहा था रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई और स्थिति गंभीर हो गई। ऐसे में एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी जागृति रजक ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। उन्होंने एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया। प्रसव के तुरंत बाद माँ और नवजात को आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया।
108 में गूंजी किलकारीईएमटी की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव
दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 खराब मौसम के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता सवार थे।जानकारी के मुताबिक रायपुर में बारिश और दृश्यता प्रभावित होने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। कुछ देर तक विमान ने रायपुर के आसपास चक्कर लगाए, लेकिन हालात अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया।
खराब मौसम के चलते रायपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना इलाके में 17 साल के नाबालिग ने 7 साल की दो बच्चियों से चॉकलेट देने के बहाने रेप किया है। उनके साथ मारपीट भी की। जब परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तो लड़का भाग गया। वहीं पीड़ित बच्चियों की मां ने पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा पुलिस आरोपी को पकड़ने की बजाय मेरे से बातचीत करने में लगे थे। लड़के की मां ने पुलिस को 10-20 हजार रुपए देने की पेशकश की थी। जब गिरफ्तारी में देरी पर आपत्ति जताई गई, तब पुलिस लड़के को लेकर गई।पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही, सबूत नहीं जुटाने, FIR में देरी, लड़के को वीआईपी सुविधा देने और समझौते के लिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।इसे लेकर SSP रजनेश सिंह से मिलकर शिकायत की गई है।
दुष्कर्म मामले में रोते हुए SSP दफ्तर पहुंचे परिजन,
रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। 11 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी।जेसीबी से शॉप के सामने का हिस्सा तोड़कर फायर कर्मी अंदर घुसे और आग बुझाई। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। बताया जा रहा एमसीबी का बटन उठाने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ था। शॉप के अंदर बड़ी मात्रा में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक का सामान और लुब्रिकेंट्स (ज्वलनशील तेल) रखे हुए थे, जिससे आग फैली।आग पर काबू पाने के लिए तकरीबन 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद ली गई।
रायपुर MG रोड के ऑटोमोबाइल शॉप में आग
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था।वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारी ठीक करने का दावा
सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित छुई नाला के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, सीजी 30 जे 3419 नंबर की एक पल्सर बाइक तेज रफ्तार में जा रही थी। छुई नाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों में से एक की पहचान बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित रामनगर निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया..

